उत्तराखंड : यहां कार्यक्रम की तैयारी कर रहे सेना के जवानों को लगा करंट, एक की मौत, तीन घायल
उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हर्षिल आमी में तैनात 11 वीं वटालियन जेकलाई के चार जवान अचानक कंरट की चपेट में आ गए। इससे एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर से आर्मी की हर्षिल में तैनात 11वीं वटालियन जम्बू एंड काश्मीर लाइट इनफेंट्री (जेकलाई) की एक टीम बुधवार को शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि की तैयारी कर रही थी। सांय के समय सभी जवान टैंट को गाढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ आंधी तूफान आया और टेंट ऊपर की ओर उठ गया। इससे टेंट का पाईप हाईटेंशन से टकरा गया। जिसको पकड़े जवान करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में राइफल मैन करन अजाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चुकेराए तहसील महानपुर, जिला कथुवा जंभू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी वटालियन के ही पवन कुमार पुत्र सजे सिंहए विशाल शर्मा पुत्र स्वण्राजकुमारए तथा गणेश राज कुमार घायल हो गए।
मौके पर मौजूद सेना के अन्य साथी सभी घायलों को अस्पताल ले आऐं। जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर दिया। जिला अस्पताल के आपात्कालीन कक्ष में घायलों का उपचार करती चिकित्सक डाण् निकिता ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल खतरे से बाहर हैं। वहीं दूसरी ओर थाना कोतवाली के निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पीएम की कार्यवाही की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!