उत्तराखंड : यहां पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी की मौत
उत्तरकाशी। राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहे है। वहीं, उत्तरकाशी से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां यमुनोत्री रोड पर ओजरी डाबरकोट डेंजर जॉन पर यात्रियों की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर की अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने मौत हो गई।
पुलिस के जवान को बड़कोट अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वाहनों को पास करवाते समय यह घटना हुई। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से सिपाही की मौत हो गई।
बता दें कि हेड कांस्टेबल का नाम चमन तोमर है जिसकी उम्र 47 साल थी और वह देहरादून जौनसार का रहने वाला था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि बरसात में डाबर कोट के पास आए दिन पहाड़ी से पत्थर गिरने का भय बना रहता है इसीलिए वहां पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है। पत्थर की चपेट में आने से जवान की मौत हो गई और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!