उत्तराखंड : अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई, तीन गंभीर रूप से घायल
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बुधवार को दो बड़े सड़क हादसे हो गए. इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को जामक-डिडसारी-बयाणा मोटर मार्ग एक यूटिलिटी वाहन करीब 20 मीटर खाई में जा गिरा. इस हादसे में युवक की मौत हो गई. वहीं, चालक गंभीर रूप घायल हो गया. वहीं दूसरी ओर पुरोला में स्कूटी सवार हादसे का शिकार हो गया है, उसकी भी हॉस्पिटल ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई.
पहला हादसा बुधवार शाम को बयाणा गांव के पास हुआ. यहां यूटिलिटी वाहन मनेरी की ओर जा रहा था, तभी मनेरी झील के पास वाहन करीब 20 मीटर खाई में जा गिरा. इस हादसे में भगवान सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बयाणा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चालक राजन पुत्र हीरा सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी लौंथरू गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. अभीतक हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है.
दूसरा हादसा उत्तरकाशी जिले के पुरोला में हुआ. यहां स्कूटी सवार तीन लोग हुडोली से चंदोली जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को 108 की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया, लेकिन बीच रास्ते में ही नेपाल मूल निवासी गोपाल उम्र 45 वर्ष ने दम तोड़ दिया. वहीं, अन्य घायल दो लोग सुमन लाल और मुकेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!