उत्तराखंड: यहां ग्राम विकास अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ने मंगलवार को फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय अधिकारी निशु कुमार का शव सुबह उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित

मोरी थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि निशु कुमार की कुछ महीने पहले ही यहां तैनाती हुई थी। उनके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनका ठीक से ख्याल नहीं रख पाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हरिद्वार जिले के मंगलौर के निवासी थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके पहुंचने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad