उत्तराखंड : यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वन क्षेत्राधिकारी की हुई दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल
उत्तरकाशी जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां संगमचट्टी मोटर मार्ग पर रवाड़ा के पास वन विभाग का वाहन सड़क पर पलटने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के बाड़ाहाट रेंज के अंतर्गत संगमचट्टी मोटर मार्ग रवाड़ा के पास बुधवार दोपहर वन विभाग का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस टीम और 108 आपातकालीन सेवा घटनास्थल पर पहुंची।
वाहन में वन क्षेत्राधिकारी और दो वन दरोगा सवार थे। हादसे में 2018 बैच के वन क्षेत्राधिकारी शंकर आनंद भट्ट की मौत हो गई। जबकि दो वन दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही रेंज अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पत्नी भी वन क्षेत्राधिकारी पद पर टिहरी डैम वन प्रभाग में तैनात हैं। करीब दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!