हल्द्वानी: स्पा सेंटरों पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की दबिश, 6 सेंटरों पर कार्रवाई, 1 सील
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने हल्द्वानी और काठगोदाम के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 6 स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते ₹60,000 का जुर्माना लगाया गया और एक स्पा सेंटर को बंद कराया गया।
इन स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई:
हल्द्वानी क्षेत्र:
- The Your Spa, The Golden Spa, Forever Spa, The Relax Unisex Spa में विजिटर रजिस्टर अधूरा, कर्मचारियों का सत्यापन नहीं और आईडी जांच में लापरवाही पाई गई। प्रत्येक पर ₹10,000 का चालान किया गया।
- Green Tea Luxury Spa Centre में ग्राहकों और कर्मचारियों का सत्यापन नहीं था, जिस पर ₹10,000 का चालान हुआ।
काठगोदाम क्षेत्र:
- Divine Unisex Spa Centre में वर्करों के सत्यापन, मसाज सर्टिफिकेट, सीसीटीवी और लाइसेंस की कमी मिली, जिससे ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया और सेंटर को बंद कराया गया।
इस कार्रवाई के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने स्पा सेंटरों में अनियमितताओं को उजागर किया और भविष्य में नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए।
पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक: मन्जू ज्याला (प्रभारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)
- हेड कांस्टेबल: भूपेंद्र सिंह
- कांस्टेबल: महेंद्र भोज
- महिला कांस्टेबल: लता

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट