हल्द्वानी: यहां अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे…
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को आज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से हटा दिया। इस कार्रवाई में पुलिस और वन विभाग की टीम ने भी प्रशासन का साथ दिया।
कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी। प्रशासन ने मुनादी कर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा था, साथ ही स्पष्ट कर दिया गया था कि निर्देशों की अनदेखी करने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस चेतावनी का असर कुछ लोगों पर पड़ा और उन्होंने खुद ही अपने कब्जे हटा लिए। हालांकि, कई लोगों ने निर्देशों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद आज बड़ी संख्या में जेसीबी मशीनों को मौके पर लगाकर अतिक्रमण हटाया गया।
एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, उनके निर्माण जेसीबी से ध्वस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी गौला नदी क्षेत्र में अवैध कब्जा करने नहीं दिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश