भीमताल: यहां युवक ने सुसाइड प्वाइंट पर कूदकर दे दी जान, जंगल में लगी आग में भी झुलसा शव
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सड़क किनारे बने सुसाइड पॉइंट से अज्ञात कारणों के चलते हल्द्वानी के युवक ने आत्महत्या कर ली है। सुसाइड प्वाइंट के नीचे जंगलों में आग लगी होने के कारण युवक का शव बुरी तरह झुलस गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन रात अधिक हो जाने के चलते पुलिस युवक के शव को सड़क तक नहीं लेकर आ पाई। वहां मौजूद लोगों के अनुसार युवक की शिनाख्त रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल निवासी टीपी नगर हल्द्वानी के रूप में हुई है। सूचना पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि सुसाइड प्वाइंट पर युवक ने कूदकर आत्महत्या की जिसके बाद वह जंगल में लगी आग की लपटों में झुलस गया और उसका शव को एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था, लेकिन शव की रात अधिक हो जाने के कारण एसडीआरएफ ने शव को बैग में रखकर सही जगह पर रख दिया है और कल सुबह एसडीआरएफ शव को सड़क की तरफ लेकर आएगी जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, वहीं पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश