बड़ी खबर (हल्द्वानी): पीपल पोखरा में बाघ का खूनी हमला, घास लेने गई महिला को बनाया शिकार, इलाके में दहशत
हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित पीपल पोखरा क्षेत्र में सुबह बाघ के हमले से हड़कंप मच गया। जंगल में घास लेने गई महिलाओं के समूह पर अचानक घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया। हमले में 65 वर्षीय गंगा देवी पत्नी प्रेम गोस्वामी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के अनुसार, वे रोज की तरह जंगल में घास काट रही थीं, तभी झाड़ियों के पीछे से बाघ ने अचानक छलांग लगाई और गंगा देवी पर हमला कर दिया। अन्य दो महिलाएं चीखती-चिल्लाती हुई किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहीं। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर बाघ की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को फिलहाल जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से यह बड़ा हादसा हो गया।
यह घटना एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को सामने ला रही है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जंगल जाने वाले ग्रामीणों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना