(बड़ी खबर) हल्द्वानी में खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
हल्द्वानी। शहर के चोरगलिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। गजेपुर गांव निवासी खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने देर रात अपने घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना से पहले घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर कमलेश बेलवाल ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह और परिस्थितियों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना