हल्द्वानी का चर्चित करोड़पति ठेकेदार गिरफ्तार, जानिए क्या हैं मामला

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के सबसे चर्चित करोड़पति ठेकेदार धनंजय गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे धनंजय गिरी को पुलिस और एसओजी की टीम ने हल्द्वानी के उंचापुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण

बता दें चेक बाउंस मामले में धनंजय गिरी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके बाद से पुलिस धनंजय की तलाश में थी। जानकारी के मुताबिक धनंजय का शहर के कई सफेदपोश और अधिकारियों से लेनदेन थी।
एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश के बाद पुलिस ने धनंजय की गिरफ्तारी की, पुलिस धनंजय को कोर्ट में पेश कर रही है गौरतलब है कि धनंजय लंबे समय से ठेकेदारी के नाम पर जालसाजी कर रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad