हल्द्वानी में व्लॉगर समेत 11 पर मुकदमा दर्ज, मारपीट और दंगा भड़काने की साजिश का आरोप
हल्द्वानी। व्लॉगर ज्योति अधिकारी और उनके पति समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ काठगोदाम कोतवाली में दंगा भड़काने की साजिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नामजद आरोपियों में ज्योति अधिकारी का सौतेला भाई भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए जल्द कोतवाली बुलाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों के भीतर ज्योति अधिकारी के खिलाफ यह आठवां मुकदमा दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार जोशी कॉलोनी, छोटी मुखानी निवासी व्लॉगर सुनीता भट्ट ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नैनीताल रोड स्थित चौपाटी बाजार के पास वुडपेकर में उनका छोटा सा कारोबार है। आरोप है कि बुधवार शाम ज्योति अधिकारी अपने पति गोपाल अधिकारी और कमल जोशी समेत अन्य लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे।
सुनीता भट्ट का आरोप है कि सभी ने मिलकर पहले उनके साथ मारपीट की और इसके बाद दुकान का सामान तोड़फोड़ कर अभद्रता की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी सात साल की बेटी को भी उठाने की धमकी दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
वहीं विमल मिश्रा, एसओ काठगोदाम ने बताया कि ज्योति अधिकारी, गोपाल अधिकारी, कमल जोशी समेत अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 191(2), 324(4) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!