हल्द्वानी में इन 6 रूटों पर इस दिन से दौड़ेंगी सिटी बसें, देखिये अपने क्षेत्र का रूट

हल्द्वानी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिटी बस सेवा शुरू होने जा रही है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। जून के अंत से हल्द्वानी के विभिन्न इलाकों में कुल छह रूटों पर सिटी बसें चलाई जाएंगी। यह बसें प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा चलाई जाएंगी, जिन्हें बसें खरीदने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है।
मंगलवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में तय किया गया कि 21 जून से हल्द्वानी में सिटी बस सेवा की शुरुआत होगी। इस सेवा के तहत कुल 168 किलोमीटर के दायरे में छह रूटों पर बसें चलेंगी। इससे स्थानीय लोगों को सफर करने में आसानी होगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी मजबूत होगी।
यह हैं छह प्रमुख रूट:
- रूट नंबर- 1 (45.60 किमी): रानीबाग – रोडवेज बस स्टैंड – स्टेडियम रोड – मुखानी – कुसुमखेड़ा – ब्लॉक – फतेहपुर – लामाचौड़ – भाखड़ा – कठघरिया – चौफुला चौराहा – चंबलपुल – पनचक्की – हाइडिल गेट – रानीबाग।
- रूट नंबर- 2 (33.60 किमी): बस स्टेशन – मंगलपड़ाव – गांधी स्कूल – तीनपानी – ओपन यूनिवर्सिटी – टीपीनगर – देवलचौर – पंचायत घर – पाल कॉलेज – RTO – कुसुमखेड़ा – लालडांठ – पनचक्की – मुखानी – कालाढूंगी चौराहा – बस स्टेशन।
- रूट नंबर- 3 (33.60 किमी): बस स्टेशन – काठगोदाम रेलवे स्टेशन – सर्किट हाउस – स्टेडियम – तीनपानी – गोरा पड़ाव – गन्ना सेंटर – टीपीनगर – एसटीएच – धान मिल – पीलीकोठी – मुखानी – कालाढूंगी चौराहा – बस स्टेशन।
- रूट नंबर- 4 (12.20 किमी): बस स्टेशन – सिंधी चौराहा – रामपुर रोड – देवलचौर – बिड़ला स्कूल – गैस गोदाम रोड – सेंट्रल अस्पताल – मुखानी – कालाढूंगी चौराहा – बस स्टेशन।
- रूट नंबर- 5 (18.80 किमी): बस स्टेशन – दुर्गा सिटी सेंटर – नवाबी रोड – मुखानी – कुसुमखेड़ा – कमलुवागांजा – लामाचौड़ – भांखड़ा।
- रूट नंबर- 6 (21.60 किमी): बस स्टेशन – स्टेडियम रोड – मुखानी – कुसुमखेड़ा – ऊंचापुल – चौफुला – कठघरिया चौराहा – कमलुवागांजा – गुरुकुल स्कूल – ब्लॉक – मुखानी – कालाढूंगी चौराहा – बस स्टेशन।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि सिटी बस सेवा के शुरू होने से लोगों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होओगा। बसों का संचालन पूरी तरह से व्यवस्थित होगा और किराया भी सामान्य रखा जाएगा ताकि आम जनता को राहत मिल सके।