हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर लगातार कार्रवाई, दो दिन में 17 सील, एक अधिग्रहित
हल्द्वानी (नैनीताल), 14 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत प्रदेश में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के दूसरे दिन सोमवार को हल्द्वानी नगर क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने चार और मदरसों को सील किया।
इससे पहले रविवार को 13 मदरसे सील किए गए थे। दोनों दिनों में कुल 17 मदरसे सील किए गए हैं जबकि एक मदरसे का अधिग्रहण किया गया है। अब तक नैनीताल जिले में कुल 21 मदरसों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में प्रशासन की टीम ने उन मदरसों को सील किया जो बिना किसी पंजीकरण और मान्यता के नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे थे। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में पहले किए गए सर्वे के दौरान ऐसे 18 अवैध मदरसों की पहचान की गई थी, जिन पर अब कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।
इसके अलावा, कालाढूंगी क्षेत्र में भी पूर्व में तीन मदरसों को सील किया गया था।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, तहसीलदार मनीषा बिष्ट और कुलदीप पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ समेत संबंधित थाना क्षेत्रों के प्रभारी भी मौजूद रहे।
प्रशासन का कहना है कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश