हल्द्वानी: गौला पुल से छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय छात्र का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। गौला पुल से छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय छात्र प्रियांशु का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। रविवार शाम से चल रहा रेस्क्यू अभियान देर रात तक जारी रहा, लेकिन अंधेरा और गहरे पानी के कारण टीम को सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में आखिरकार किशोर का शव गौला नदी के चेक डैम के गहरे पानी से बाहर निकाला गया।
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान 17 वर्षीय प्रियांशु, निवासी मोतीनगर, हल्द्वानी के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में प्रियांशु ने गौला पुल से छलांग लगाई। इसके लिए परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एसडीआरएफ की टीम के लगातार प्रयासों के बाद सोमवार सुबह यह सर्च ऑपरेशन पूरा हो सका।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: जन्मदिन पर समाजसेवी लाखन सिंह मेहता की अनोखी पहल, दिव्यांग बच्चों के साथ बांटी खुशियां
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, लालकुआं की जमीन से लेकर युवाओं की स्किलिंग तक इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें विस्तार से….
लालकुआं: मांगों को लेकर भोजनमाताओं ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: आज यहां होने जा रही है धामी कैबिनेट की बैठक, किन फैसलों पर लगेगी मुहर? टिकी सबकी नजर
पिथौरागढ़: आंगन में खेल रहे 10 साल के मासूम को गुलदार उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव