बनभूलपुरा पर ‘निर्णायक दिन’! सुप्रीम कोर्ट में आज बड़ी सुनवाई, हल्द्वानी में हाई अलर्ट
हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज देश की सर्वोच्च अदालत में होने वाली सुनवाई ने पूरे हल्द्वानी का माहौल गर्म कर दिया है। हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़े इस मामले को लेकर शहर में जबरदस्त हलचल है और प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।
सुनवाई से पहले ही बनभूलपुरा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा का घेरा कस दिया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ बाहरी फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आईआरबी और पीएसी की टुकड़ियां भी एहतियातन मोर्चे पर हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से भी अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का सम्मान करने की अपील की है।
गौरतलब है कि रेलवे विभाग ने बनभूलपुरा क्षेत्र की करीब 80 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमित बताते हुए उसे खाली कराने की मांग की है। इस क्षेत्र में लगभग 4300 से अधिक भवन मौजूद हैं, जहां हजारों लोग रह रहे हैं। ऐसे में आज की सुनवाई को बेहद अहम और संभावित रूप से निर्णायक माना जा रहा है।
शहर की निगाहें अब सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हैं। फैसले की दिशा क्या होगी, इसका असर सीधे हजारों परिवारों के भविष्य पर पड़ सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना