हल्द्वानी: यहां जंगल में गस्त के दौरान तस्करों ने की फायरिंग, रेंजर सहित तीन वनकर्मी हुए घायल
हल्द्वानी। लकड़ी तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि जंगल में गस्त पर गए वनकर्मियों के ऊपर फायरिंग कर दी जिसमें रेंजर सहित तीन वनकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है की घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग की पीपल पड़ाव रेंज की है। जहां रेंजर रूपनारायण गौतम सहित दो अन्य वन कर्मियों को गोली लगी है। फिलहाल घायल वन कर्मियों की हालत खतरे से बाहर है।
पीपल पड़ाव के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि सूचना मिली करीब आधा दर्जन से अधिक वन तस्कर जंगल में लकड़ी काटने के फिराक में है। इसके बाद टीम ने मौके पर छापामारी की तो वन तस्करों से आमना सामने हुआ जहां सभी वन तस्कर बाइक से लकड़ी काटने के उपकरण के साथ जंगल में पहुंचे हुए थे। वन कर्मियों को देखते ही तस्करों ने फायरिंग करने शुरू कर दी। जहां वन कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई, इस दौरान वन तस्कर फायरिंग करते हुए बाइक से भाग खड़े हुए फायरिंग के दौरान रेंजर रूपनारायण गौतम के साथ-साथ दो अन्य वन कर्मियों को गोली के छर्रे लगी है। घायल वन कर्मियों को रुद्रपुर अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारियो में हड़कंप मच गया। प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग उमेश तिवारी के अलावा आलाधिकारी मौके पर है। वन विभाग के इस कार्रवाई में तस्करों की एक बाइक और पेड़ काटने की आरी जप्त किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश