हल्दूचौड़: एलबीएस में नए प्राचार्या अंजू अग्रवाल ने ग्रहण किया पदभार
हल्दूचौड़। लालबहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में नए प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अंजू अग्रवाल ने आज 29 जुलाई को पदभार ग्रहण किया। नए प्राचार्या का स्वागत प्रभारी प्राचार्य डॉ. ललित मोहन पाण्डे और प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह रौतेला के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
नए प्रचार्या द्वारा महाविद्यालय के समस्त विभागों, पुस्तकालय, कार्यालय में भ्रमण के साथ ही परीक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जन्तु विज्ञान विषय में डॉ. राज कुमार सिंह और हिन्दी विषय में डॉ. बीना मथेला ने स्थानांतरण के उपरांत महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, डॉ. मनोज कुमार जोशी, भुवन चन्द्र सनवाल, हरीश जोशी, दीपक फुलारा, डॉ. भगवती देवी, डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. बीना मथेला, डॉ. राज कुमार सिंह आदि समस्त महाविद्यालय प्राध्यापकों और कर्मचारियों द्वारा प्राचार्या का स्वागत किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश