हल्द्वानी: यहां वन विभाग की जमीन पर बने दुकानों पर चला बुलडोजर,….44 दुकानें ध्वस्त
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित वन विभाग की जमीन पर बनी 44 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया है, आज सुबह से ही प्रशासन का बुलडोजर 44 दुकानों पर एक तरफ से गरजना शुरू हुआ तो अतिक्रमणकारियों की एक ना चली, धड़ाधड़ पीला पंजा चलता गया और अतिक्रमण ध्वस्त होता रहा, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के मुताबिक वन विभाग की जमीन पर 44 दुकानें थी, जिनकी लीज समाप्त हो गई थी।
वन विभाग ने इन दुकानों को हटाने के लिए पहले भी नोटिस जारी किया था लेकिन दुकान स्वामी इस मामले को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट चले गए थे, नैनीताल हाईकोर्ट ने दुकान स्वामियों को 4 महीने का समय दिया था, वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 30 नवंबर को दुकान स्वामी को मिली समय अवधि समाप्त हो गई थी इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश