हल्द्वानी: यहां मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक,…मचा हड़कंप
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के महावीर गंज में एक व्यापारी के मकान में आग लग गई। मकान में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान में रह रहे लोगों ने बाहर निकल अपनी जान बचाई लेकिन आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। वहीं मकान में रखा सारा घरेलू सामान फर्नीचर कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि मकान गली में होने के चलते अग्निशमन को आग बुझाने में काफी परेशानी उठानी पडी। जिसके चलते ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम ने बताया कि व्यापारी का परिवार दो मंजिला घर है। ऊपर वह स्वजनों के साथ रहते हैं .जबकि प्रथम तल पर उनकी दुकान है स्वजनों ने घर से धुंआ उठता देखा। इसकी सूचना दमकल को देते ही परिवार के सदस्य घर के बाहर आ गये तब तक घर के एक हिस्से में रखा सामान जल चुका था। आग से काफी नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन