हल्द्वानी: यहां सड़क किनारे खड़ी इनोवा में अचानक लगी भीषण आग, कार जलकर हुई खाक

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते इनोवा धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जली हुई इनोवा कार कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह की बताई जा रही है। बताया गया कि गुरप्रीत सिंह रामपुर रोड स्थित वैध के यहां गए थे और अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर चले गए थे। इसी दौरान कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग लग गई।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास खड़े अन्य वाहनों और संपत्तियों को भी नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad