हल्द्वानी : यहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता के बीच जबरदस्त झड़प,….मचा हड़कंप
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री के करीबी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता के बीच जबरदस्त झड़प हो गई, और यह मामला तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू का कहना है कि उनके साथ अभद्रता करने वाला व्यक्ति उनको मैसेज भेजकर भी धमका रहा था।
हल्द्वानी में बीजेपी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और कार्यकर्ता के बीच हाथापाई की खबरें तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। यह हाथापाई बीजेपी कार्यालय के बाहर हुई है, बीजेपी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और उन्हीं के मित्र एवं पार्टी के कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, और बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी।
नौबत हाथापाई पर उतर आई, जिसके बाद मुखानी पुलिस भी बीजेपी कार्यालय में पहुंच गई, घटना के बाद भाजपा के तमाम बड़े नेताओं का पार्टी कार्यालय में आने का सिलसिला जारी रहा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’ सीएम के बेहद करीबी माने जाते है। उन्होंने कहा की गोविंद टाकुली नाम के व्यक्ति द्वारा उन्हें हमेशा मैसेज के माध्यम से धमकाया गया और आज पार्टी कार्यालय के पास हाथापाई कर दी, । पुलिस द्वारा आरोपी गोविंद टाकुली को हिरासत में ले लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश