हल्द्वानी: यहां खाई में मिला अज्ञात महिला का शव, फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी–भीमताल मोटर मार्ग बोहराकून के पास रविवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव खाई में मिलने से हड़कंप पहुंच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. महिला के शिनाख्त नहीं हो पाई है महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल की आसपास बताई जा रही है. पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला. सड़ा होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई.भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव मिला है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सीओ ने बताया कि शव 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है शव किस महिला का है इसका पता लगाने के लिए अन्य जनपदों की पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है साथ ही कहा कि गुमशुदगी भी देखकर पता लगाया जा रहा है.शव को खाई से निकालते समय पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ा. इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं।
ऐसे में महिला का शव कैसे वहां आया होगा, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. अक्सर देखा गया है कि पर्यटन के नाम पर लोग मौज मस्ती के लिए आते हैं लेकिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर चले जाते हैं पुलिस को कई बार अज्ञात लाशों की शिनाख्त करने में परेशानी होती है पुलिस का कहना है की लाश की शिनाख्त होते ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश