हल्द्वानी: चाट की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV ने खोला राज; चार युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान में हुए विवाद, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की।
मामला 23 सितंबर की देर रात का है। आरोप है कि कुछ युवक दिल्ली चाट की दुकान में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दुकान पर सामान लेने पहुंचे ग्राहकों और सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले में दुकान स्वामी बिपिन चंद्र जोशी, निवासी जगदंबा नगर, भोटियापड़ाव की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 327/2026 दर्ज की गई।
CCTV फुटेज खंगाली तो सामने आई आरोपियों की पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर, कवि नेगी, कार्तिक नागिला और ईशान शर्मा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (26 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट: इन 5 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद; नैनीताल-हल्द्वानी समेत इन इलाकों में बढ़ेगा असर
नैनीताल: जिले में कल स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद DM ने जारी किया आदेश
उत्तराखंड SIR में 95 हजार वोटरों का मामला, Form-7 हुए ऑटो-जेनरेट; जानिए अब क्या करना होगा