हल्द्वानी: गौला नदी में तटबंध मामले में जांच के आदेश, DM ने कही कार्रवाई की बात

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के गौला और नंधौर नदी के तटबंध बह जाने के मामले में डीएम वंदना सिंह ने सख्त रुख अपनाया है. डीएम ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

दरसअल, नैनीताल डीएम वंदना सिंह को गौला और नंधौर नदी में तटबंध बहने की शिकायत मिली है. जिसमें अनियमितता के आरोप लगे हैं. मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि करीब 4 करोड़ के लागत से तटबंध और चेक डैम का निर्माण हुआ था, लेकिन गुणवत्ता खराब होने के चलते बरसात में तटबंध और चेक डैम बह गए. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की।

डीएम वंदना सिंह का कहना है कि नदी में बनाया गया तटबंध और चेक डैम की गुणवत्ता को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत पत्र सौंपी थी. जिसके बाद पूरे मामले की संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad