हल्द्वानी: यहां नगर निगम में तैनात जेई 25000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय को विजिलेंस की टीम ने ₹25000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वतखोर जेई स्ट्रीट लाइट कंपनी के कर्मचारी से टेंडर में खेल करने के एवज में यह रिश्वत ले रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ब्रेक फेल होने से वीरभट्टी के पास पलटी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बताते चलें कि नगर निगम हल्द्वानी में इन दिनों बतौर प्रशासक डीएम की देखरेख में कार्य हो रहा है। ऐसे में रिश्वतखोर जेई ने एक बार फिर सरकारी अमलों में घुसे भ्रष्टाचार रुपी दीमक की कलही खोल कर रख दी है। वहीं, नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय के रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की खबर जैसे ही फैली तो भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हर कोई एक दूसरे से मामले की जानकारी लेने में जुटा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर सख्ती, मान्यता प्रक्रिया में होगा बदलाव

बताते चलें कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार जारी विजिलेंस की कार्रवाई एक कदम और आगे बढ़ गई है। करीब सात माह पहले विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में ऐसे कई अधिकारी हैं, जिन्होंने रिश्वत की रकम से अकूत संपत्ति जुटा ली है। गोपनीय जांच में इसके सुबूत मिलने के बाद अब विजिलेंस ने करीब दर्जनभर अधिकारियों के खिलाफ खुली जांच शुरू कर दी है।