हल्द्वानी: यहां नशे में धुत युवतियों ने सड़क पर जमकर किया हंगामा, ई-रिक्शा में की तोड़फोड़
हल्द्वानी। नशे में धुत पापा की परियों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। लड़कियों ने सड़क पर खड़े एक ई रिक्शा का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवतियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके बाद नशे में धुत कार में सवार एक युवक व तीन युवतियों ने कार से उतरकर ई रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। गाली-गलौच देने के बाद तीनों युवतियां चली गईं। मगर कुछ देर बार तीनों युवतियां अपने साथ दो अन्य महिलाओं को लेकर आई और जमकर हंगामा किया। इसी दौरान एक युवती ने ई रिक्शा का शीशा तोड़ दिया।
इस मामले में क्षेत्रवासियों ने सामुहिक रूप से पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में युवतियों पर आए दिन माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तीन युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश