हल्द्वानी: शिक्षा विभाग ने इन 17 निजी स्कूलों को भेजा नोटिस, मान्यता रद्द करने की चेतावनी, जानिए मामला…!
हल्द्वानी। निजी स्कूलों की मनमानी पर अब शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। हल्द्वानी के 16 और भीमताल के एक स्कूल सहित कुल 17 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने इन स्कूलों से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। समय पर संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर इनकी मान्यता रद्द की जा सकती है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जीआर जायसवाल के अनुसार, शिक्षा विभाग की जांच समिति द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में कई गड़बड़ियां पाई गईं। इनमें एनसीईआरटी की जगह महंगी किताबें लागू करना, किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और बैग के लिए दुकानों को निर्धारित करना, मनमाने ढंग से फीस बढ़ाना और हर साल प्रवेश शुल्क वसूलना प्रमुख हैं।
जिन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें लक्ष इंटरनेशनल स्कूल, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, पैंथियन स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, इमैनुअल पब्लिक स्कूल, एबीएम स्कूल, हाइलैंडर पब्लिक स्कूल, सीएम मेमोरियल स्कूल, एचडी फाउंडेशन, आधारशिला पब्लिक स्कूल, सी ग्रीन वैली, जीडीजेएम स्कूल, जैम पब्लिक स्कूल, टिक्कू मॉडर्न स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल और हरमन माइनर स्कूल भीमताल शामिल हैं।
सीईओ ने स्पष्ट किया कि यदि स्कूल समय सीमा के भीतर जवाब नहीं देते या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होता, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अभिभावकों में उम्मीद जगी है कि अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश