हल्द्वानी: गौला बैराज में मिली पूर्व कैप्टन की लाश, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। आर्मी के सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, नवाबी रोड पर सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश भट्ट अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे। बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैप्टन गौला बैराज पहुंचे। इसके बाद जल पुलिस को पता चला कि गौला बैराज में एक शव उतरा रहा है।
बैराज के पास में सेवानिवृत्त कैप्टन की चप्पल, नकद रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैराज के गेट खोलकर पानी छुड़वाया। इसके बाद बैराज से कैप्टन का शव कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश