हल्द्वानी: यहां पति को शराब पीकर घर आना पड़ा महंगा,….पत्नी ने उतारा मौत के घाट
हल्द्वानी। यहां कोतवाली क्षेत्र के देवलचौड़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोमवार को शराब पीकर घर आये पति की पत्नी से हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया और पत्नी ने आवेश में आकर पति की पर्दे में लगाने वाले पाइप से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पति ने कई घंटे तड़पने के बाद घर की सीढ़ियों पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक देवलचौड़ बन्दोबस्ती रामपुर रोड निवासी लक्ष्मण सिंह भनवाला (45) रामपुर रोड स्थित सिद्धार्थ नगर में बतौर गार्ड का काम करता था। घर में पत्नी गीता और 9 साल का बेटा दिव्यांशु है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लक्ष्मण शराब के पीकर घर आया। उस वक्त गीता घरेलू कार्य में व्यस्त थी जबकि बेटा दिव्यांशु स्कूल गया हुआ था। इसी दौरान शराब पीने को लेकर गीता और लक्ष्मण के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लक्ष्मण ने गीता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच गीता के हाथ पर्दे का पाइप लग गया और उसने एक के बाद एक लक्ष्मण पर कई वार कर दिए। लहूलुहान लक्ष्मण जाकर सीढ़ियों पर बैठ गया और वहीं बैठे-बैठे मौत हो गई।
स्कूल से लौटने के बाद शाम को मृतक के बेटे दिव्यांशु ने पड़ोस में रहने वाले ताऊ कुंदन सिंह भनवाला को अपने पिता की हालत के बारे में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजने के साथ ही आरोपित पत्नी को गिरफ्तार करते हुए जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश