हल्द्वानी: यहां देर रात सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के तीनपानी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, मंडी पुलिस चौकी को एक ट्रक चालक ने सूचना दी कि बरेली रोड, तीनपानी मंडी के पास एक स्विफ्ट कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें तीन लोग फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने कटर की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान संजीव कुमार चौबे (निवासी छती उडेरा, बागेश्वर) और गौरव जोशी (निवासी विलौना, बागेश्वर) के रूप में हुई है, जबकि हिमांशु कुमार (निवासी बागेश्वर) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन कार को टक्कर मारकर फरार हो गया।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश