हल्द्वानी: यहां तीन बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर 20 साल के छात्र से हुआ प्यार, जानें फिर…….
हल्द्वानी। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है प्यार में ना जाती ना धर्म ना ही उम्र की कोई सीमा होती है. ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है जहां एक तीन बच्चों की मां को 20 साल के छात्र से सोशल मीडिया पर प्यार हुआ और अपने पति को छोड़कर उत्तर प्रदेश छात्र के घर पहुंच उससे शादी की जिद्द पर अड़ गई।
बताया जा रहा है कि महिला सोशल मीडिया (Social Media) पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग के कारण अपने बच्चों और पति को छोड़कर को घर से चली गई थी पति ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला की लोकेशन यूपी के आजमगढ़ में मिली। दो दिन पहले पुलिस आजमगढ़ पहुंची वहां महिला बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र के घर पर रह रही थी। पुलिस ने महिला से बातचीत की तो पता चला महिला और छात्र की दोस्ती सोशल मीडिया से हुई और प्रेम-प्रसंग में बदल गई। पुलिस महिला को समझा कर हल्द्वानी लाई और यहां उसकी काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
महिला को जब पुलिस पकड़ कर हल्द्वानी कोतवाली लाई तो महिला भी अपनी जिद्द पर अड़ी रही आखिरकार किसी तरह महिला को मना कर उसके परिजनों को हवाले किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश