हल्द्वानी: नगर निगम का अतिक्रमण पर महाअभियान, अवैध कब्जे किए गए ध्वस्त

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए महाअभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। नगर अध्यक्ष गजराज बिष्ट खुद जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया, जबकि बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने स्थानीय निवासियों से लाउडस्पीकर के माध्यम से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील की। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, और कई लोगों ने खुद ही अपने अवैध निर्माण हटाने शुरू कर दिए। इसके बावजूद कई जगहों पर जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया।

नगर अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कहा कि अतिक्रमण शहर की सुंदरता पर धब्बा है, और हल्द्वानी को संगठित व विकसित शहर बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जनता से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, जिससे कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।