हल्द्वानी: बनभूलपुरा बवाल में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, सिर के आर-पार हो गई थी गोली

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए बवाल के बाद प्रशासन ने उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए थे। इस हिंसा में पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों का एसटीएच में इलाज चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आज एक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

मिली जानकारी के अनुसार, आठ फरवरी को हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी अलबसर, इशरार और शहनवाज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। तीनों की हालत गंभीर थी। इशरार के सिर में गोली लगी थी जो आर-पार हो गई थी और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad