हल्द्वानी: यहां बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र के हाथी खाल कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद के चलते एक 60 वर्षीय बुजुर्ग युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही मामले का खुलासा कर दिया है तथा वारदात में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 09.11.2022 को वादिनी देवकी देवी पत्नी हुकुम राम नि0 कुष्ठ आश्रम हाथीखाल मोतीनगर के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गयी कि उनके पडोस में रहने वाले आरोपी सिकन्दर पुत्र टुण्डी निवासी उपरोक्त ने उसके जीजा नैन राम से किसी बात पर अनबन होने से डंडे से मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मण्डी चौकी प्रभारी श्री गुलाब कम्बोज मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। उसके बाद एसपी सिटी हल्द्वानी हरवंश सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उसका निरीक्षण कर सम्बन्धित पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी व घटना का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया।
आदेश के क्रम में हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी सिकन्दर को मण्डी क्षेत्र ही गिरफ्तारी कर लिया गया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सिकन्दर पुत्र टुण्डी निवासी कुटरा, थाना-खटीमा, जिला-उ0सि0 नगर हाल नि0 कुष्ठआश्रम हाथीखाल उम्र-35 वर्ष। के विरूद्व कोतवाली हल्द्वानी में मु0अ0सं0-589/22, धारा-304 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय मेहता , मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज , कांस्टेबल फिरोज ,पवन और ललित मेहरा शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश