हल्द्वानीः विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 3,500 रूपये की रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील बाजपुर में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भूमि विवाद के समाधान के बाद नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
विजिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति से भूमि के नामांतरण के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षक अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। 11 मार्च 2025 को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से 3,500 रुपये की रकम बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई के लिए सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
डॉ. मुरूगेशन ने जनता से अपील की है कि अगर किसी भी सरकारी कार्यालय में रिश्वत मांगी जाती है तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर सूचना दें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश