Haldwani Tax Bar vs Income Tax 11: हल्द्वानी टैक्स बार ने 20 रनों से जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, गौरव जोशी बने मैन ऑफ द मैच
हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार और इनकम टैक्स 11 के बीच कॉर्बेट क्रिकेट ग्राउंड चकलुवा में खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में हल्द्वानी टैक्स बार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 रनों से जीत दर्ज की। मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
मैच में हल्द्वानी टैक्स बार के कप्तान सूरज नेगी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हल्द्वानी टैक्स बार की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक सिंह बिष्ट ने शानदार 65 रनों की पारी खेली। सुनील पाठक ने 36 रन और देवकी नंदन भट्ट ने 22 रनों का योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इनकम टैक्स की ओर से गेंदबाजी में जितेंद्र सोनकर ने 3 विकेट और रामकिशन ने 2 विकेट हासिल किए।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनकम टैक्स 11 की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जितेंद्र सोनकर ने 51 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। रतन प्रकाश ने 23 और रिंकू कुमार ने 21 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। हल्द्वानी टैक्स बार की ओर से गौरव जोशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। सुरेश बेलवाल ने 3 विकेट और पवन गुप्ता ने 1 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए गौरव जोशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके पांच विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए।
इस अवसर पर इनकम टैक्स विभाग के प्रधान आयकर आयुक्त नरेन्द्र सिंह जंगपांगी, आईटीओ बलूनी, आईटीओ लोकेश मीना, दुश्यंत, आईपी सिंह और दिनेश पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मैच के बाद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और दोनों टीमों के बीच खेल भावना की सराहना की गई।


Rudrapur News: पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
DM ललित मोहन रयाल की सख्ती: कृषि पट्टे की जमीन पर बने होटल की 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
आज का राशिफल (01 मार्च 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!