हल्द्वानी : यहां 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। इंटर मीडिएट में अध्ययनरत छात्रा ने अपने ही मकान में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक सैलून की दुकान चलाने वाले जाहिद की 16 वर्षीय बेटी इलमा इंटर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी किसी काम से अपने मायके पीपलथाना मुरादाबाद गई थीं। सोमवार को जाहिद दुकान और दोनों बेटे अपने-अपने काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान इलमा घर पर अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाली युवती इमला से मिलने गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी इलमा ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो इलमा चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। लोगों द्वारा घटना की जानकारी बनभूलपुरा थाने दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर अंदर गई और उसे फंदे से निकालकर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसआई संजीत राठौर ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad