हल्द्वानी: यहां स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण, की कार्यवाई
हल्द्वानी। शहर के स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाये जाने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत किया चालान।
प्रहलाद नारायण मीणा (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल महोदय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार यानी आज उ0नि0 दीपा भट्ट, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों मे चैकिंग की गई।
थाना काठगोदाम क्षेत्र में होटल चेकिंग में 02 होम स्टे श्री राम होमस्टे, नयनतारा होमस्टे के रजिस्टरों में अपूर्ण प्रविष्टियां पाई गई तथा ग्राहकों का विवरण मांगने पर प्रस्तुत न करने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत निम्न व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
1–देवेंद्र खत्री पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक सिंह निवासी श्री राम होमस्टे शीश महल काठगोदाम।
2–हिमांशु बोहरा पुत्र स्वर्गीय ओ0एस0 बोहरा नयनतारा होमस्टे बायपास रोड काठगोदाम नियर नरीमन तिराहा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश