हल्द्वानी: यहां निजी स्कूल में चल रहा था भाजपा का कॉल सेंटर, नोटिस जारी
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में लोगों को संदेश देने और भेजने के लिए एक स्कूल में बिना अनुमति के भाजपा के कॉल सेंटर चलाएं जाने की कांग्रेस नेता द्वारा ऑब्जर्वर को की गई शिकायत के बाद सहायक रिटर्निग अधिकारी ने मामले में नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे के भीतर संबंधित पार्टी के पदाधिकारी को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
सहायक रिटर्निग अधिकारी एपी बाजपेयी का कहना है कि आब्जर्वर के माध्यम से की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बताया गया कि वहां किसी पार्टी विशेष का कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जिसको लेकर निर्वाचन विभाग की टीम ने जांच करते हुए नोटिस जारी किया है और 48 घंटे में जवाब मांगा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश