हल्द्वानी: लापता व्यापारी का शव आज यहां मिला, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के काठगोदाम थाना क्षेत्र से लापता व्यक्ति का शव आज सिंचाई नहर में आरटीओ रोड क्षेत्र में मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी संतोष बहुगुणा जो कि बीते कुछ दिनों से लापता थे, जिनकी स्कूटी और मोबाइल कल पुलिस को चंबल पुल के पास मिला था। जिसके बाद चंबल पुल की नहर में भी पुलिस ने काफी तलाश की और आज व्यापारी संतोष बहुगुणा पुलिस को सिंचाई नहर में आरटीओ रोड क्षेत्र में मिला है, आरटीओ रोड चौकी इंचार्ज प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया संतोष बहुगुणा का शव नहर में बहते हुए आरटीओ रोड की तरफ आ गया था।
जिसे स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नहर से निकाला है, उसके बाद शव की पहचान लापता व्यापारी संतोष बहुगुणा के रूप में की गई, फिलहाल परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश