हल्द्वानी: यहां डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसटीएच भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार धनपुरी, देवलचौड़ निवासी 45 वर्षीय नवीन सिंह पुत्र भुवन सिंह दरम्वाल बीती शाम स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से रामपुर रोड में जा रहा था। अभी वह देवलचौड़ चौराहे से कुछ आगे पहुंचा ही था कि तभी अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे नवीन काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीपीनगर चौकी पुलिस का कहना है कि आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश