हल्द्वानी : यहां पुलिस के सिपाही संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया , जानें फिर……
हल्द्वानी। पत्नी के संग उसी के कमरे में रंगरलियां मना रहे पुलिस के सिपाही को महिला के पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसने सिपाही को कमरे में कैद कर दिया और सूचना देने पुलिस के पास चला गया। इधर, पत्नी ने अपने प्रेमी सिपाही को भगा दिया। जिसके बाद पति ने पहले मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर और फिर मेडिकल चौकी में हंगामा काटा। इस मामले में पति ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी एक चिकित्सालय में काम करती है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं है। बुधवार की दोपहर जब वह दुकान से कुछ सामान लेने घर पहुंचा तो घर का दरवाजा और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। उसने कई आवाज लगाई, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला।
कई बार दरवाजा पीटने के करीब 20 मिनट बाद पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह कपड़े समेटते हुए बाहर आई। उसने अंदर देखा तो एक व्यक्ति पुलिस की आधी वर्दी में अंदर मौजूद था। इस पर वहां हंगामा हो गया। इससे पहले कि सिपाही बाहर निकल पाता पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। जिसके बाद वह शिकायत लेकर मेडिकल चौकी पहुंच गया। इधर, महिला ने एक व्यक्ति की मदद से दरवाजे पर लगा ताला तुड़वा दिया और प्रेमी को भगा दिया। जब मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खुला था।
जिसके बाद पीड़ित और कुछ देर बाद उसकी पत्नी चौकी पहुंच गई। जहां पीड़ित ने पुलिस पर ही आरोपी पुलिस वाले को मौके से भगा देने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद एसआई आदिल ने पीड़ित से तहरीर देने के लिए कहा, लेकिन शाम तक तहरीर नहीं मिली। आरोपी सिपाही नैनीताल जिले के एक थाने में तैनात बताया जा रहा है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करा दिए गए हैं और पति की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जबकि सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश