हल्द्वानी: काठगोदाम से जैसलमेर तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस अब चलेगी परिवर्तित मार्ग से, देखें….
हल्द्वानी। काठगोदाम से जयपुर होते हुए जैसलमेर तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए बड़ी अपडेट आ रही है। यात्री सुविधाओं में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु जयपुर जं0 स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने हेतु 12 मई से 07 अगस्त,2024 तक ब्लाक दिये जाने के कारण रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
- जैसलमेर से 29, 30 मई, 01 से 08 जून तथा 10 जून से 07 अगस्त,2024 तक चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रिंगस-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी । यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव नारनौल, नीम का थाना, श्री माधोपुर, रिंगस, रेनवाल स्टेशनों पर दिया जायेगा।
- काठगोदाम से 28, 29 मई, 31 मई से 07 जून एवं 09 जून से 06 अगस्त,2024 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी । यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव रेनवाल, रिंगस, श्री माधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर दिया जायेगा।
- जयपुर स्टेशन पर होने वाले पुनर्विकास कार्य के कारण गोमतीनगर से 29 मई से 07 अगस्त,2024 तक चलने वाली 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस के जयपुर पहुंचने के समय में परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी जयपुर स्टेशन पर 07.20 बजे के स्थान पर 07.50 बजे पहुंचेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश