हल्द्वानी: यहां बाघ ने महिला को बनाया निवाला, लोगों में आक्रोश, जाम लगाया
हल्द्वानी। हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के फतेहपुर गांव में गुलदार ने एक महिला को मार डाला। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव सङक पर रखकर जाम लगा दिया है। लोग प्रभागीय वनाधिकारी को मौके पर भेजने की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर गांव के ही पास रहने वाले खीमानंद की 65 वर्षीय पत्नी घास लेने के लिए जंगल की ओर जा रही थी। तभी फतेहपुर फोरेस्ट गेस्ट हाउस के पास गुलदार ने हमला कर महिला नंदी भट्ट को मार डाला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
नाराज लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि गांव के लोग प्रभागीय वनाधिकारी को मौके पर, बुलाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि विभाग की ओर से रेंज अधिकारी पहुंचे हैं। उन्हें जनता की भावनाओं से अवगत करा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश