हल्द्वानी: यहां ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। वनभूलपुर क्षेत्र के इंदिरानगर फाटक के पास एक गंभीर हादसा हुआ है। जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि उसके सिर में चोट आई थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे जब इलेक्ट्रिक इंजन का रूटीन चेकअप हो रहा था। उसी समय इंदिरा नगर रेलवे फाटक से करीब 300 मीटर दूर लालकुआं की ओर 18 वर्षीय युवक समीर पुत्र शफीउद्दीन निवासी इंदिरा नगर हल्द्वानी इंजन की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और मगर उसकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक ने कानों में हेडफोन लगा रखे थे। हो सकता है कि इस वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी हो। वहां कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश