हल्द्वानी: पेट दर्द की समस्या लेकर अस्पताल आई युवती ने मृत भ्रूण को दिया जन्म, दो माह बाद है शादी
हल्द्वानी। पेट दर्द की शिकायत लेकर महिला अस्पताल पहुंची 18 वर्षीय युवती ने मृत भ्रूण को जन्म दिया। गर्भवती होने के समय वह नाबालिग थी। इसके चलते पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि परिजनों की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि कि युवती मूलरूप से मिलक जिला रामपुर उत्तर प्रदेश की निवासी है वर्तमान में वह हल्द्वानी के गौलापार खेड़ा में वह अपने परिवार के साथ रहती है। दो महीने बाद उसकी शादी होनी है शनिवार को युवती. को पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद युवती के गर्भ में मृत भ्रूण की पुष्टि हुई इसके बाद डॉक्टरों ने भ्रूण को जन्म दिलाया।
पुलिस के मुताबिक, गर्भवती होने के समय युवती नाबालिग थी इस वजह से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया भ्रूण करीब चार से पांच माह का बताया जा रहा है फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह के आरोप से इनकार किया है।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने कहा है कि भजनों की तरफ से कोई अभी तक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है फिर भी पुलिस अपने स्तर से संबंधित थाने को जांच करने के आदेश दिए गए हैं पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!