हल्द्वानी: उधमसिंह नगर सड़क हादसे में हुए घायलों से मिलने मुख्यमंत्री मंत्री पहुंचे सुशीला तिवारी अस्पताल, की यह घोषणा….
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है।
उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों के परिजनों से मुलाकात के दौरान हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही घायलों और मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिवार को दो लाख, गंभीर रूप से घायल को 50,000 व आंशिक रूप से घायल लोगों को 25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा सीएम ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश