हल्द्वानी: व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने का मिला नोटिस, आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शन किया शुरू
हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण के लिए मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक 101 दुकानों का अतिक्रमण हटाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर से व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के आधार पर व्यापारियों को दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद 24 अगस्त से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और अतिक्रमण हटाया जाएगा।
इस मामले में हल्द्वानी की नया सवेरा सोसाइटी की याचिका हाईकोर्ट ने मंगलवार को निस्तारित घोषित कर दी थी। न्यायालय ने कहा था कि कार्रवाई की जद में आने वालों यदि लगता है कि उनके हित प्रभावित हो रहे हैं तो वे संबंधित न्यायालय अथवा फोरम में अपना पक्ष रख सकते हैं। हाईकोर्ट से याचिका के निस्तारण के बाद सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को अतिक्रमण की जद में आ रहे 101 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। संबंधित लोगों को गुरुवार और शुक्रवार, दो दिन का समय खुद अतिक्रमण हटाने का दिया जा रहा है। इन दो दिनों में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो 24 अगस्त को विभागीय एवं प्रशासनिक अमला कार्रवाई शुरू करते हुए अपने स्तर से अतिक्रमण हटाना शुरू कर देगा। बता दें कि इस दौरान सड़क के केंद्र बिंदु से दोनों ओर 12-12 मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाना है।
उधर व्यापारियों को नोटिस मिलने के तुरंत बाद व्यापारी आक्रोशित होकर नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. व्यापारियों का कहना है कि न्यायालय ने कोई तोड़ने के आदेश नहीं दिए हैं और उनके पास अन्य न्यायालय में जाने के लिए अभी विकल्प बचे हैं. प्रशासन अपनी मनमानी करते हुए उनकी दुकानों को तोड़ना चाहता है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश