हल्द्वानी: चलती कार में 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार; POCSO में केस दर्ज
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र से नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 24 फरवरी की देर शाम 15 वर्षीय किशोरी के साथ चलती कार में गैंगरेप किए जाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी घर से सामान लेने के लिए निकली थी। आरोप है कि पास में किराये पर रहने वाले दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर कार में बैठा लिया और हैड़ाखान रोड की ओर ले गए। जंगल किनारे कार रोककर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि वारदात से पहले किशोरी को जबरन शराब पिलाई गई।
घटना के बाद आरोपी किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। अपने साथ हुई घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को बताया इसके बाद किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जहां पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। बताया जा रहा कि दोनों आरोपी अल्मोड़ा जनपद के दनिया के रहने वाले हैं। आरोप है कि दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी किशोरी के घर के पास ही किराए में रहते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना